नारायण आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई

चांडिल : नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल मैं भारत के पहला प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जटाशंकर पांडे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था भारत में आजादी के बहुत वर्ष पहले ही एक महत्वपूर्ण नेता के रूप मे उभर गए थे और इन्हें भारत के आर्केटिक भी कहा जाता है पंडित जवाहर नेहरू जी का शुरुआती शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त किया था इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कोई बार जेल भी जाना पड़ा और पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी। तथा इनके और अन्य देशभक्त नेताओं की मदद से 1947 में देश अजाद हुआ। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हरु ने मरते दम तक भारत के लिए बहुत सारा काम किया। तथा इनका योगदान भारत के आजादी की लड़ाई में बहुत रहा। इनके द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता।।
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक शांति राम महतो ,गोपाल चंद्र दस ,अजय कुमार मंडल , निभाई मंडल ,आदि उपस्थित थे।