गोविंदपुर में हिन्दू सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई ने आयोजित किया कार्यक्रम

न्यूज टेल डेस्क: गोविंदपुर के अन्ना चौक पर झारखंड क्षत्रिय संघ इकाई द्वारा हिन्दू वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, महिला इकाई की केंद्रीय अध्यक्ष कविता परमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बिस्टुपुर अध्यक्ष बीबी सिंह, जुगसलाई अध्यक्ष वाई के सिंह, गोलमुरी अध्यक्ष बच्चा सिंह, टेल्को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी, पूर्व अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

सैकड़ों लोगों की रही उपस्थिति, युवाओं में दिखा उत्साह
इस अवसर पर रामनवमी सिंह, आश नंदन सिंह, जलविंदर सिंह, रमन सिंह, जय कुमार सिंह, रंजन सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंटू सिंह, बब्लू सिंह, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, सुधीर सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह ने दिया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन युवा इकाई के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने किया।

पृथ्वी राज चौहान के शौर्य को किया गया नमन।
मुख्य वक्ता शंभु नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी राज चौहान ने अपने जीवन में 17 बार मोहम्मद गौरी को पराजित किया और उनका जीवन वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।