February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बेबुनियाद मनघड़न्त आरोप अमरीक सिंह द्वारा लगाया गया है, उसपर मानहानि का मुकदमा चलाया जाए : मंगल करूआ

1 min read

जमशेदपुर : तारकंपनी आवासीय परिसर में एक सभा का आयोजन मंगल करुआ के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्बसम्मति से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा किया गया:-

  1. पूर्व महामंत्री के ऊपर बिना प्रमाण के जो झूठा, बेबुनियाद एबं मनघड़न्त आरोप अमरीक सिंह द्वारा लगाया गया है, उसपर मानहानि का मुकदमा चलाया जाए।
  2. अमरीक सिंह कुछ माह पहले अपना प्रोमोशन के लिए पंजाब से मेट्रिक सर्टिफिकेट लाकर कंपनी में जमा किया है एबं प्रोमोशन मिला है। इस सर्टिफिकेट का विजिलेंस द्वारा अबिलम्ब जांच किया जाना चाहिए। 3. अमरीक सिंह कंपनी क्वार्टर (C-2/69) में 4-5 मबेसी पाल रखा है इसके चलते आस पास गंदगी फैला है। कंपनी क्वार्टर में खटाल खोलकर बिज़नेस करना कंपनी आचार संहिता का सरासर उलंघन हैं। जेम्को के क्वार्टर में संभु नाथ सिंह के सारे मबेसियों को कंपनी ने हटवा दिया पर कंपनी ने अमरीक सिंह के इतने सारे मबेसी पाल कर बिज़नेस करने पर अबतक कोई भी कारवाई नही किया गया है। कंपनी द्वारा तुरंत इनपर कारवाई की जानी चाहिए। 4. दीना प्रसाद नायक जो बर्तमान केअर टेकर यूनियन के कमिटी मेंबर है उसने कंपनी से तीन क्वार्टर लिये हुए हैं। एक तारकंपनी के बर्मामाइंस इलाका में (19) नम्बर जिसमें यह रहते है एबं दो क्वार्टर तारकंपनी टाउन में है (C-1/59 एबं C-1/60) यह दोनों क्वार्टर रेंट में दिए हुए है। जो भी कंपनी के कर्मचारी कंपनी आचार संहिता का उलंघन कर अपने कंपनी द्वारा अलोट क्वार्टर को रेंट पर दिये है उसकी एक लिस्ट बनाकर अबिलम्ब मैनेजमेंट को दिया जायेगा। 5. फिर से एक बार केअर टेकर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह के बेटे की बहाली के बात को लेकर बैठक में चर्चा किया गया। श्रीकांत सिंह के बेटे के जिस योग्यता से बिना वेकैंसी बहाली किया गया उससे भी अच्छी योग्यता के एक लड़के को जॉब फ़ॉर जॉब के तहत 3 साल के ट्रेनिंग पर रखा गया है। इसपर सभी कर्मचारि सवाल कर रहे है कि नेता के लड़के को किस आधार पर बहाली किया गया है। इसतरह के नेता को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जो अपने कार्यकाल के तीन साल सिर्फ अपना बेटे को नौकरी दिलाने एबं उसे परमानेंट करने में लगा दिए। दूसरी तरफ कंपनी में वेकैंसी नही है कहकर एम्प्लॉय को बेकूफ़ बनाते हुए उनके लड़के/लड़कियों की बहाली नही किया गया है।
    6 अंत में सर्बसम्मति से निर्णय लिया गया कि बर्तमान यूनियन के तीन साल का कार्यकाल 7/10/21 को समाप्त होकर एक महीना बीत चुका है लेकिन यूनियन चुनाव से भाग रहे है।इससे मज़दूरों में काफी रोष देखा जा रहा है। इसलिए निर्णय लिया गया कि छठ पर्ब के पश्चात D C को यूनियन चुनाव के लिए करीब 200 से ज्यादा मज़दूरों द्वारा हस्ताक्षर किया गया ज्ञापन सौपा जाएगा।
    अंत में सरत मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस बैठक में इन लोगों ने भाग लिया श्याम कालिंदी, अनवर खान, बलबीर सिंह, सरदार प्रताप सिंह, मनमीत सिंह, बिस्वजीत तिवारी, रामसिंह, रंजन मिश्रा, रंजीत साह, जसविंदर सिंह, निरंजन सिंह, सतविंदर सिंह, देबाशीष घोष, मनोज सरदार, गौरव बोस, श्याम थापा, राहुल प्रसाद, मनीष कुमार, पलविंन्दर सिंह, सागीर अहमद, मनीष प्रसाद, सरत बेहरा,राकेश कुमार, निधुराम महतो, विजय सरदार, कालीचरण दास, अर्जुन दास और अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.