February 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

महेश शरदचंद्र शौनक का जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय आगमन, बार संघ ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर: व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का आगमन संध्या 4:00 बजे हुआ। उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत हेतु जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने समस्त न्यायिक पदाधिकारियों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्य न्यायाधीश ने भी राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन करते हुए उनके पूर्व में दिए गए उस भाषण की सराहना की, जो उन्होंने गोवा में उच्च पद पर रहते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मंच से झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए दिया था। इस औपचारिक मुलाकात में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, संयुक्त सचिव प्रशासनिक विनीता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा, अधिवक्ता रमेश प्रसाद, राजेश दास सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.