June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से बच्ची की मौत, हालत बिगड़ने पर भाग निकला आरोपी डॉक्टर

1 min read

बिहार : मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के चलते एक चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं डेढ़ साल का बच्चा गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना पारू थाना क्षेत्र के डेलुआ गांव की है।

मृतक बच्ची की पहचान मिट्ठू शर्मा की बेटी ऋषिका कुमारी (4) के रूप में हुई है। जबकि बीमार बच्चा ऋषि कुमार (डेढ़ वर्ष) है। घटना को लेकर परिजन में आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पिता मिट्ठू शर्मा ने कथित डॉक्टर मो. मुमताज पर आरोप लगाया है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

मिट्ठू शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे को बरसाती घाव हुआ था। दोनों परेशान थे। छोटा-छोटा घाव शरीर मे कई जगह पर था। इसे देखते हुए रात को मुमताज को बुलाया था। उसने घाव देखने के बाद कहा कि सुई दे देते हैं। ठीक हो जाएगा। उसने दोनों बच्चों को एक-एक सुई दिया। पांच मिनट बाद ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। वे छटपटाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.