July 24, 2025

NEWS TEL

NEWS

चलती ट्रेन से गिरकर फणी कर्मकार की मौत, पठरिया स्टेशन के पास हुआ हादसा।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: मुसाबनी प्रखंड निवासी फणी कर्मकार की कल सुबह चलती ट्रेन से गिरने के कारण मध्यप्रदेश के पठरिया स्टेशन के पास दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे घाटशिला से जबलपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कुनाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद मिली मदद, जबलपुर DRM ने किया शव भेजने का प्रबंध
घटना की जानकारी मिलते ही मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी को मामले से अवगत कराया। श्री षाड़ंगी ने इस पर तुरंत ट्वीट किया। उनके ट्वीट के बाद जबलपुर के DRM ने शव को मृतक के गृह क्षेत्र भेजने की व्यवस्था की।

श्रम विभाग ने निभाई सक्रिय भूमिका, एम्बुलेंस से शव लाया गया मुसाबनी
झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने भी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग की मदद से शव को एम्बुलेंस के माध्यम से मुसाबनी लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.