तेजस्वी यादव का अमेरिका पर तीखा हमला: बोले- ‘सीजफायर पर पंचायती करने वाला अमेरिका कौन होता है?
1 min read
बिहार:पटना में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर पंचायती करने का कोई हक नहीं है। यह हमारे आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी जैसा है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि भारत की सेना इतनी सशक्त और सक्षम है कि अगर उसे खुली छूट दी जाए, तो वह पाकिस्तान का नाम-ओ-निशान नक्शे से मिटा सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वैश्विक शक्तियाँ भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाने की कोशिश कर रही हैं, जो खतरनाक संकेत हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा नीति में कोई बाहरी दखल न होने दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि विदेश मंत्रालय को अमेरिका को कड़ा जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने की हिम्मत न कर सके।