June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

जेम्को गुरुद्वारा के सामने जेम्को मैदान के गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम, बस्ती वासियों ने किया विरोध

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र के जेमको मैदान के गुरुद्वारा के सामने वाले गेट को बंद करने मंगलवालवार को आई टाटा प्रबंधन की टीम का बस्ती वासियों ने जमकर विरोध किया। बस्ती वासियों का कहना है की इस जेम्को मैदान में बहुत सारे सामाजिक व ‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं‌। बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने जाएंगे।

बस्तीवासियों ने बताया कि इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है – जम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ु बागान, लक्ष्मी नगर ,प्रेम नगर , मछुआ बस्ती ,महानंद बस्ती, मनिफीट तो अगर कंपनी इसको भी अंदर ले लेगी तो बस्ती वासी फिर कहां जाएंगे। बस्तीवासियों के मुताबिक मैदान के ऊपर स्टे आर्डर लगाया गया है उसके बावजूद भी यह काम उचित नहीं है। इसलिए बस्ती वासियों ने विरोध किया और काम को बंद करवाया।

बस्ती वासियों की मांग है की जेम्को खेल मैदान मिलना चाहिए। सभी ने मिलकर नारा लगाया, जेम्को मैदान मिलना चाहिए.. मिलना चाहिए.. बता दे की इसके साथ-साथ वही में जेम्को मैदान में गुरुद्वारा की संगत सभा की स्त्रियों ने कीर्तन करना चालू कर विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.