September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सिंहभूम में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे तटीय और डूब क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की सख्त हिदायत दी है।

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर आमतौर पर 121.50 मीटर पर खतरे का संकेत देता है, जबकि शुक्रवार को इसका स्तर बढ़कर 121.64 मीटर तक पहुंच गया। इसी तरह, खरकई नदी का जलस्तर 129 मीटर के खतरे के निशान को पार करते हुए 130.15 मीटर दर्ज किया गया।

जलस्तर में यह तेजी से वृद्धि प्रशासन और आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गई है।जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लें। टीम पीआरडी (पूर्वी सिंहभूम) लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.