स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : आकाश साहू
जमशेदपुर : भारतीय पार्श्वगायन की साम्राज्ञी, स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक प्रखर देशभक्त थी, जिन्होंने अपनी संगीत साधना के माध्यम से हर हिंदुस्तानी के दिल में जगह बनाई थी। लता दीदी ने 7 दशकों तक करीब 30 हजार गानों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज का जादू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा है। करोड़ों देशवासियों की तरह मैं भी उनके गानों की प्रशंसक रहा हूं। मेरी ईश्वर से कामना है कि दिवंगत की आत्मा को शान्ति व उनके चाहने वालों को सम्बल प्रदान करें।