सूरज का इतने कम समय में अपराधियों का शिकार हो जाना असहनीय व दिल को झकझोरने वाला है : रघुवर दास
जमशेदपुर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दिवंगत सूरज के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर दुख बांटने का प्रयास किया। रघुवर दास ने कहा कि इतना कम उम्र में चले जाना की पीड़ा परिजनों के लिए असहनीय होती है। सूरज बहुत ही सक्रिय और कर्मठ युवा नेता था। श्री दास ने कहा कि आज भाजपा परिवार के हर समय हर परिस्थितियों में मदद के लिए कटिबद्ध है। किसी भी तरह का कोई भी परेशानी मृतक के परिवार को नहीं होगा। हेमंत सरकार को कोसते हुए श्री दास ने कहा कि राज्य सरकार की विधि व्यवस्था अगर ठीक रहती तो आज यह घटना नहीं होती एक निर्दोष युवा का जान नहीं जाता नशा और अपराधिक घटना के कारण ही उसका हत्या हुई है। जिसमें मुख्य रुप से जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चतराज आदि उपस्थित थे।