March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

दीपावली पर जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, 21 हजार देशी घी के दीपक से मनाया गया दीपोत्सव

जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 21 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने दीप जलाकर अपने आराध्य राम का स्वागत किया उसी प्रकार सूर्य मंदिर परिसर में मिट्टी के दीये जलाकर खुशियाँ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली खास है क्योंकि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर गरीब वर्गों की दीपावली खास बनाने की अपील की। उन्होंने राज्य एवं जमशेदपुर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, पप्पू सिंह, हेमंत सिंह, संतोष ठाकुर, पुष्पा तिर्की, ज्योति अधिकरी, नीलू झा, रूबी झा, सरस्वती साहू, सुधा यादव, पुष्पा तिर्की, जयलक्ष्मी, मिली सिंह, कुमार अभिषेक समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.