भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बने सुधांशु ओझा, बाबूलाल मरांडी ने नए जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी की घोषणा की, देखिए लिस्ट

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जिला अध्यक्ष और प्रभारी की घोषणा कर दी है। बाबूलाल मरांडी के नई टीम में जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा होंगे जबकि प्रभारी डॉ जीतू चरण राम होगे। वही पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष चण्डी चरण साव और प्रभारी बडकुवर गागराई होगें।
घोषणा होने के बाद से ही भाजपा के वरीय नेता बधाई दे रहे हैं। वहीं इस लिस्ट की घोषणा को चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

भाजपा नेता देबाशिष् झा ने भाजपा हजारीबाग प्रभारी अभय सिंह एवम नवनियुक्त महानगर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी को बधाई दिया।
