March 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

पर्यावरण संरक्षण पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 80 से अधिक बच्चों-युवाओं ने लिया भाग

1 min read

जमशेदपुर:सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में टेल्को गुरुद्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया। प्रतिभागियों को आयु वर्ग के अनुसार ग्रुप A, B और C में विभाजित किया गया, जहां स्वच्छता, हरियाली, पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से चित्रों में प्रस्तुत किया गया। सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। निर्णायक मंडल हर्षित शर्मा, अमृतांशु सिंह और अमन विभर द्वारा विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप A में हर्षप्रीत कौर, वंशित शर्मा और लुविका साहू, ग्रुप B में खुशी, गुरप्रीत कौर तथा रौनक कुमार व मन्नत कौर, जबकि ग्रुप C में गुरप्रीत सिंह और कुमार कौशिक विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.