स्ट्रॉबेरी मून 2025: आज रात दिखेगा जून का आखिरी पूर्ण चंद्रमा, जानिए भारत में कब और कहां देखें ये खगोलीय नज़ारा।

न्यूज टेल डेस्क: बुधवार, 11 जून 2025 को आसमान में दिखाई देगा साल का अंतिम वसंत पूर्णिमा का चंद्रमा — जिसे ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाता है। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसे उत्तरी गोलार्ध के लोग आज देख पाएंगे। भारत में इसे सूर्यास्त के बाद देखा जा सकेगा, जबकि इसकी पीक रोशनी सुबह 3:44 बजे रहेगी। यह माइक्रो मून हल्की गुलाबी चमक लिए रात को आसमान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

स्ट्रॉबेरी मून का महत्व: जून के फलों की ऋतु का प्रतीक।
यह चंद्रमा जून के महीने में होने वाली पारंपरिक फसल कटाई का भी संकेत देता है। खासतौर पर उत्तरी अमेरिका की आदिवासी जनजातियों ने इसे ‘स्ट्रॉबेरी मून’ नाम दिया था क्योंकि यह मौसम उन जंगली स्ट्रॉबेरी के पकने का समय होता है। यह पूर्णिमा गर्मियों की शुरुआत से पहले की अंतिम पूर्णिमा मानी जाती है, जो ज्योतिष और खेती दोनों दृष्टिकोणों से विशेष मानी जाती है।

भारत में स्ट्रॉबेरी मून कब और कहां देखें:
भारत में स्ट्रॉबेरी मून को सबसे अच्छी तरह देखा जा सकता है 11 जून की रात, जब सूर्यास्त करीब 7:00 बजे होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह घटना बिना किसी उपकरण के खुली आंखों से देखी जा सकती है। आसमान साफ होने की स्थिति में यह अनुभव और भी रोमांचक हो जाएगा। आप चाहें तो ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का मूनराइज़ टाइम भी चेक कर सकते हैं।
