November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

पेट्रोल – डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदेश राजद ने किया विरोध प्रदर्शन

राँची: पेट्रोल औऱ डीजल के दामो में लगातार बृद्धि के खिलाफ रांची में लालू यादव की पार्टी राजद ने पेट्रोल डीजल ओर रसोई गैस के दामो के बृद्धि के विरोध प्रदर्शन किया। देश मे लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों पर बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज झारखंड राजद ने पेट्रोल डीजल ओर रसोई गैस के मूल्य में बृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया, राजद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ता ले केंद्र सरकार को दामों में कटौती करने का मांग किया। वहीं झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आज हम केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाय गए पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ सड़कों में उतर विरोध कर रहे हैं एक तरफ जहां महंगाई सर चढ़कर बोल रही है वही आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीजल में बढ़ते दाम कोढ़ में खुजली का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.