June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदेश महिला काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन

राँची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत महंगाई के खिलाफ आज अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह अपने सिर पर गैस सिलेंडर लेकर वही अन्य महिला कार्यकर्ता थाली चम्मच लेकर मूल्य वृद्धि का कर रही है विरोध । वहीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता रोड पर ही लकड़ी और गोबर के उपले से खाना बनाकर बढ़ती महंगाई ,एलपीजी गैस के दामों में हो रही बेहताशा वृद्धि का विरोध करती नजर आयीं।

महिलाओं का कहना है जिस तरह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में मूल्यवृद्धि लगातार हो रही है इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है यदि केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा सकती है तो उसे कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। अगर देश मे महंगाई का यही हाल रहा तो लोगों में आत्महत्या की नॉबत करने की नॉबत आ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.