बंगाल में हो रहे हिंसा के विरोध में प्रदेश भाजपा ने किया ऑनलाइन विरुद्ध दर्ज
राँची: बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या को लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। इस कड़ी में झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों में आज फेसबुक और ट्विटर पर लाइव होकर बंगाल में घृणा और आतंक का विरोध किया और आम आवाम तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम किया गया।
