June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

श्री हर हर महादेव प्राचीन शिव मंदिर दाईगुट्टू मानगो में भगवान भोलेनाथ, हनुमानजी, मां दुर्गा और मां सतबहिनी का प्राण प्रतिष्ठा 13 से 15 फरवरी 2024 तक होना तय

न्यूज़ टेल/डेस्क: आज दिनांक 8 फरवरी 2024 से श्री हर हर महादेव प्राचीन शिव मंदिर दाईगुट्टू मांगों में विश्वकर्मा भगवान के पूजा के साथ नर्मदेश्वर शिवलिंग के प्रतिस्थापना का कार्यक्रम शुरू हो गया।ज्ञाताब्य हो कि इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ,हनुमानजी,मां दुर्गा और मां सतबहिनी का प्राण प्रतिष्ठा 13 से 15 फरवरी 2024 तक होना तय हुआ है जिसका कार्यक्रम निम्न प्रकार है।
13 फरवरी: कलश यात्रा
14 फरवरी: नगर भ्रमण
15 फरवरी: प्राण प्रतिष्ठा और संध्या भंडारा
आज पूजा का विधान जाने माने पंडित अरुण कुमार पांडेय के द्वारा संपन्न हुआ जिसमे मुख्य यजमान के रूप में कमिटी के संयोजक रामावतार जायसवाल और सह यजमान के रूप में कमिटी के अध्यक्ष गिरीश सिंह अपनी पत्नी अंजु देवी और बेटा गीतिश कुमार के साथ उपस्थित रहे।इस पूजा में दाईगुट्टू के सभी बस्तीवासी के साथ कमिटी के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।मुख्य रूप से कमिटी के सचिव शिव कुमार सिंह,उपाध्यक्ष नुनू बाबू गुप्ता,सह सचिव मिथलेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष राजेंद्र राम,सह कोषध्यक्ष अरुण सिन्हा सहित शेखर यादव,अवधेश सिंह,राजनंदन सिंह,छोटू,राजेश,पूनम देवी,कुमुद देवी,अनुराधा सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.