एसपी अजय लिंडा ने किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार को किया निलंबित
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम एसपी अजय लिंडा ने किरीबुरू थाना प्रभारी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर आरोप था कि उसे अवैध शराब धंधा की जानकारी थी इसके बावजूद थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। साथ ही यह भी आरोप है कि थानेदार ने दो आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और शराब माफियाओं के साथ उनका सांठ गांठ भी है। एसडीपीओ अजित कुजूर ने जब मामले की जांच की मामला सही पाया गया।