बागबेड़ा : भाजयुमो नेता पर हमला करने वाला सोनू ने किया थाने में सरेंडर
1 min read
जमशेदपुर : बागबेड़ा के हरहरगुट्टू कृष्णापुरी के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह पर मंगलवार की रात चाकू से हुई हमले के बाद पुलिस के दबाव में आकर मुख्य आरोपी सोनू सिंह ने बुधवार को दिन के 1.30 बजे बागबेड़ा थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। इसको लेकर शहर के भाजपाइयों ने बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का मांग की थी। सोनू के परिवार के लोगों का कहना है कि उसके एक दोस्त ने बाइक फाइनांस कराया था। दोस्त उसका किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रहा था। दोस्त ने बाइक को सूरज से ही फाइनांस कराया था। सूरज कई सालों से फाइनांस का काम कर रहा है। दोस्त के ही बीच-बचाव में सोनू गया था। इस बीच सूरज और सोनू में विवाद हो गया था। दोनों के बीच आपसी रंजिश पहले से ही चल रही थी।