November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

समाजसेवी सपना यादव ने हज़ारों महिलाओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन, दुष्कर्म के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर की क्रांतिकारी समाजसेवी सपना यादव के नेतृत्व में हज़ारों महिला एवं बच्चियों में बलात्कारियों एवं समाज में नेताओं के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिला हाथ में पोस्टर लिए सड़क पर निकल गई।
इस दौरान उनका नेतृत्व कर रही समाजसेवी सपना यादव ने कहा की उन्हें यह डर है कि क्या अगली बारी उनकी तो नहीं है, उनको यह डर है क्या महिलाओं को न्याय मिलेगा, उनको यह डर है की कब तक महिला अत्याचार सहेगी, उनको यह डर है कीजिस देश में गंगा जमुना की बात की जाती है, जिस देश में महिला सशक्त पर कानून लाया जाता है, जिस देश में मातृशक्ति के रूपे में देवी दुर्गा, देवी काली, मां सरस्वती के रूप में पूजा जाता है वह आज सुरक्षित नहीं है।इस दौरान बंगाल एवं महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ केंद्र की सरकार से मांग की गई कि कानून अगर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए बनाना है तो कतर और सऊदी में महिलाओं के लिए जो कानून है उस कानून को भारत देश में भी लागू करिये और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दीजिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.