कैंसर पीड़ित महिला की बेटी के शादी के लिए समाजसेवी रवि जायसवाल ने की मदद, बीमार माँ के आँख से छलका खुशी का आँसू

जमशेदपुर : समाज में समाजसेवा की बात हो और समाजसेवी रवि जायसवाल का नाम न आए ये कैसे हो सकता है। बिरसानगर जोन 1 बी में एक महिला जो कि कैंसर रोग से पीड़ित है। उनकी बेटी की शादी आज 17 फरवरी को होनी है जिसकी तैयारी में परिवार वाले असमर्थ थे। जब इस बात की सूचना रवि जसवाल को फेसबुक के माध्यम से पता चला तो रवि जयसवाल ने तत्काल वहां पर हर संभव मदद के लिए आगे आएं और परिवार वालों के इच्छा के अनुसार बिटिया के लिए तिलक का बर्तन और साथ में शादी का जोड़ा बनारसी साड़ी और दुल्हन की चुनरी की व्यवस्था करवाई परिवार वालों को हर संभव मदद की आश्वासन भी दिया। वही समाजसेवी रवि जसवाल ने बताया कि अगर आप लोगों के नजर में भी कोई अति जरूरतमंद परिवार हो तो हमे खबर दे में हरसंभव उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहूंगा। इस पुनीत अवसर पर बिरसानगर मंडल के भाजपा महामंत्री मीरा साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बब्बन, स्थानीय लोग मौजूद थे