September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

गालूडीह में एक परिवार की पीड़ा सुनकर खुद को रोक नहीं सके समाजसेवी रवि जायसवाल, परिजनों को दिये गर्म कपड़े, राशन और अस्पताल में भर्ती दिव्यांग दीपक के इलाज के लिए मां को किया आर्थिक सहयोग

न्यूज़ टेल/डेस्क: जमशेदपुर के युवा समाजसेवी रवि जायसवाल जरूरतमंद की मदद करने में बहुत आगे निकलते जा रहे हैँ। हालिया दिनों में उनके द्वारा की गई समाजसेवा शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वह घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतरु गांव पहुंचे।

दरअसल, यहाँ एक परिवार के बारे उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके बच्चे को खून की कमी है। परिजन इलाज कराने में असमर्थ हैं। रवि जब उनके गांव पहुंचे तो परिवार का दुख देखकर उनका मन भारी हो गया। इस परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी सुनीता बोल नहीं पाती। बेटा शंभू महतो जन्म से देख नहीं सकता। एक तो पहले से ही अस्पताल में था। बड़ी बेटी सुमित्रा तमिलनाडू में काम करने गई है और परिवार का भरण पोषण करती है।

घर में पिता अनिल महतो थोड़ी खेती करते हैं। आर्थिक दिक्क़त के कारण वह मोटर नहीं लगवा पा रहें की खेती का काम ज्यादा कर सके। यह सुनकर रवि ने दिव्यांग दीपक महतो के पिता अनिल महतो व माता कमला महतो समेत परिवार वालों से मिल कर हालचाल जाना। समाजसेवी रवि जायसवाल ने कहा वे हमेशा परिवार के साथ हैं।

इस दौरान उन्होंने उनकी माता को दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग अस्पताल जाकर दिया। साथ ही गर्म कपड़े और सूखा राशन देकर मदद की। मदद पाकर परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

मालूम हो कि पुतरु गांव में दिव्यांग दीपक महतो के शरीर में खून की कमी है। गरीबी के कारण परिवार वाले उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। बुधवार को जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह द्वारा दीपक को गालूडीह निरामय हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया है।

दीपक को दो बोतल खून भी चढ़ाया गया है। समाजसेवी रवि ने आगे आकर उसके जीवन को सुगम बनाने के लिए मदद के रुप में संबल प्रदान किया। उन्होंने परिवार को बेटे के इलाज के लिए सरकारी सुविधा का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि जितना बन सकेगा वह मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.