समाजसेवी चंदन यादव ने किया बंद का पुरज़ोर विरोध, कहा आम- जनमानस व गरीबों को परेशान करने का एजेंडा है, “भारत बंद”
1 min readजमशेदपुर : समाजसेवी चंदन यादव ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि मैं इस काले कानून के खिलाफ हूँ तथा इस बंद का मैं कड़ी शब्दों में निंदा तथा पुरज़ोर विरोध करता हूँ। उन्होंने कहा कि आम – जनमानस व गरीबों को परेशान करने का एजेंडा है “भारत बंद” ऐसे बाजी नहीं जीता जा सकता। इससे सिर्फ और सिर्फ परेशानी होती है। आप इससे छोड़कर अपनी मांग मनवाने का दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों का भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया है। करीब 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। जमशेदपुर के कई जगह पर भी बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। किसान संगठनों ने कहा है कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। लेकिन विपक्ष के ही एक नेता एवं समाज सेवी चन्दन यादव का कहना हैं की वे केंद्र सरकार के तीनो नए कृषि कानून का विरोध करते हैं परन्तु भारत बंद का समर्थन वे किसी भी हाल में मंजूर नहीं करते हैं क्यूंकि इसमें डेली कमाने खाने वाले के जनजीवन पर बहुत बुरा असर होता हैं इससे आम जनता हतास होती हैं असल में हमें जनता को हतास नहीं बल्कि उनकी परेशानियों से निजात दिलाना होता हैं इन सब को ध्यान में रखते हुए हमें केंद्र सरकार से अपनी बातें मनवाने का कोई और विकल्प चुनने की आवस्यकता हैं।