समाजसेवी अंजना सिंह ने 12 सक्रीय महिलाओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) आज दिनांक 24/11/2023 दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शहर के समाजसेवी अंजना सिंह अपने अन्य 12 सक्रिय महिलाओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार , प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी एवं प्रदेश नेता संजय होरो मौजूद थे l
आयोजन केबुल टाउन मैदान बर्मामाइंस में की गई थी।
“इस तरह के परिणामों से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और महानगर टीम की कर्तव्यनिष्ठा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।”
“आम आदमी पार्टी के तमाम सदस्यों एवं पदाधिकारियो की ओर से मैं आप सभी नव-सम्मिलित सदस्यों का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।”
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, जिला सहसचिव शंकर ठाकुर, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर कला एवं संस्कृति मंच अध्यक्ष राजू परमोड परमेश्वर, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी, विधानसभा महिला उपाध्यक्ष रानी देवी, महानगर सहसचिव पृथ्वी सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, महानगर सहसचिव देवेंद्र बनर्जी, विधानसभा सहसचिव दुबे जी, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ भगत, विधानसभा सह सचिव प्रतिमा सिंह, कर्मठ कार्यकर्ता राजकुमार, विकास सिंह और भी कई अधिकारी एवं एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l