June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर छायानगर में जरुरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में शीतलहर व कड़कती ठंड को देखते हुए शहर की प्रतिष्ठित समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा कंबल वितरण किया गया। सोमवार को संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में भुइयांडीह स्थित छायानगर सामुदायिक भवन के समक्ष स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था द्वारा तीन सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंट की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।

बताया कि कंबल वितरण का कार्य आगामी दिनों में भी सुचारू रूप से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग इन कंबलों का उपयोग लंबे समय तक करेंगे। वहीं, कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। सभी ने इसके लिए संस्था का आभार जताया।

इस दौरान स्थानीय युवक उमेश साव, नागेंद्र राय, निक्की पात्रो, ओम कश्यप समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , प्रदीप दुबे, सुभाष मुखी, रितेश दत्ता, मिथलेश साव, देवाशीष, धीरज कुमार, दीपक सिंह व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.