प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
                जमशेदपुर : भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में आजाद मार्केट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार सम्मिलित हुए। भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा आज हमलोग आजाद मार्केट में दुकानदार और बाजार करने आए हुए लोगो ने मोदी जी के समर्थन में हस्ताक्षर किया भाजयुमो जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा हेमन्त सिंह के नेतृत्व में टेल्को मंडल के आजाद मार्केट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया पंजाब सरकार के द्वारा मोदी जी की सुरक्षा में की गई चूक में कड़ा विरोध प्रकट करता हूं कांग्रेस की मंसूबा साफ प्रतीत होता है। उनका नियत ठीक नही है बाजार नही पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा है। टेल्को मंडल के महामंत्री विकास शर्मा ने कहा आज हमलोग बाजार में आकर हस्ताक्षर अभियान चलाए है घरों में जाकर सबसे हस्ताक्षर अभियान चलाए जायेगा कांग्रेस की पूरी काला चिट्ठा आम जनमानस के बीच में रखकर कांग्रेस का प्रदा फाश करेंगे जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमति कल्याणी शरण, भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, मीना सिन्हा, संतोष मिश्रा, मेघन, भाजयुमो टेल्को मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, भाजयुमो टेल्को मंडल उपाध्यक्ष सौरव कुमार, भाजयुमो टेल्को मंडल महामंत्री सुमित ओझा, सौरव मजमुदार, रविकांत भगत, मलकीत कामत, निलाद्री दत्ता, मनीष कुमार सिंह, एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।