June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

श्याम भरतिया बने वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष, राकेश सम्राट निर्वाचित महानगर सचिव


बिहार:वनवासी कल्याण आश्रम के सूतापट्टी स्थित कार्यालय में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रमेश कुमार केजरीवाल ने की। इस बैठक में वर्तमान महानगर समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस चुनाव में श्याम भरतिया को अध्यक्ष पद तथा राकेश सम्राट को महानगर सचिव के रूप में निर्वाचित किया गया।

कार्यकारिणी के गठन के बाद वनवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर भविष्य की रणनीति बनाई गई। इस नई टीम से स्थानीय वनवासियों की समस्याओं के समाधान और कल्याण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वनवासी कल्याण आश्रम ने हमेशा से वनवासियों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए काम किया है। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में आश्रम और भी ज्यादा प्रभावी और समर्पित होकर वनवासियों की सेवा में जुटेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.