सी डी एस बिपिन रावत समेत 13 लोगों को श्री गणिनाथ सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
सामाजिक संस्था श्री गणिनाथ सेवा संस्थान ने विपिन रावत सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी 13 लोगों की जिनकी मृत्यु हो गई है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है हेलीकॉप्टर में सवार विपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ११ अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र ने एक अनमोल धरोहर को खोया है देश ने एक योद्धा खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं हो सकती कार्यक्रम का संचालन संरक्षक, उपाध्यक्ष संजीव प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी सुजीत गुप्ता ने किया संरक्षक सह संगठन प्रभारी विनय गुप्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है शब्द कम है देश आपका कृतज्ञ है।
संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,जोगेंद्र प्रसाद समेत रंजीत कुमार गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता,गोपाल कुमार, प्रशांत साह, कन्हैयालाल,रितेश गुप्ता,पिंटू प्रसाद एवं अन्य लोगों ने पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया