November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

कोचिंग से लौट रही छात्रा का पीछा कर गर्दन पर मारी गोली….हालत गंभीर

1 min read

बिहार : पटना में बुधवार को 15 साल की लड़की को गोली मार दी गई थी। घटना का CCTV फुटेज अब सामने आ गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक छात्रा को पीछे से गोली मार रहा है। वारदात से पहले वो छात्रा का पीछा करता है। जैसे ही लड़की गली में जाने के लिए मुड़ी, उसने झोले में रखी पिस्टल निकाली और गोली मार दी। इसके बाद वो वहां से भाग निकला।

पटना के सिपारा इलाके में बुधवार की सुबह 15 साल की काजल कुमारी को गोली मार दी गई। पूरी वारदात वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए 33 सेकेंड के फुटेज को देखने पर यह स्पष्ट हुआ है कि सुबह में 7 बजकर 36 मिनट पर काजल को पीछे से गोली मारी गई है।
काजल क्लास 9th की स्टूडेंट है।

वो एक प्राइवेट कोचिंग से क्लास कर वापस अपने घर पैदल जा रही थी। उसने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। कोचिंग से करीब 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड से जब वो गली की तरफ मुड़ी, कॉर्नर पर उससे पहले एक युवक दिखा।
लड़के ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जींस और शर्ट पहने लड़के के हाथ में एक झोला भी था। वो गली की ओर बढ़ती हुई काजल को देखता रहा। जैसे ही काजल उससे आगे बढ़ी, वैसे ही उसने अपने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली। पीछे से कुछ कदम चलकर सीधे काजल के सिर पर फायर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.