September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा झारखंड में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन, शशांक राज ने जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

झारखंड:भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार रविवार को प्रदेशभर में विधानसभावार सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित करना, उनकी भूमिका को सशक्त बनाना और आगामी चुनावों के लिए उन्हें प्रेरित करना था।जमशेदपुर में आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने सदस्यता अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार, रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। शशांक राज का पुष्प देकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति पार्टी की लोकप्रियता और संगठन की मजबूती को दर्शाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.