September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

किसान विरोधी नीति के खिलाफ जटा शंकर पाण्डेय ने अपने आवास पर दिया सांकेतिक धरना

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के आह्वान पर झारखंड सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रो जटा शंकर पाण्डेय ने अपने आवास पर सांकेतिक धरना दिया। नवम्बर माह में ही सरकार ने किसानों से आधा अधूरा धान खरीदा था। उसके पैसे का भुगतान आज तक नहीं हुआ। किसान तो एक कोरोना से परेशान है। दूसरा पुनः धान की खेती का समय आ गया है। पैसे के अभाव खेती करना मुश्किल गया है। सरकार केवल चोचले बाजी कर रही है। अतः हम सभी भाजपा कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से एवम् माननीय वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उराव से अविलंब इस्तीफे मांग करते हैं। वरना भाजपा के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ इट से इट बजाने से भी बाज नहीं आयेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.