रांची में आयोजित आजसू केंद्रीयसमिति की बैठक में सरायकेला राजद जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ आजसू में हुए शामिल, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो संग युवा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने नए सदस्यों का किया स्वागत
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: जहां एक ओर सिंहभुम में मोदी मैजिक पूरी तरह से विफल हो चुका था वहीं इंडिया गठबंधन ने सिंहभुम सीट अपने कब्जे में ले लिया है। आज रांची स्थित कांके रिंग रोड होटल सुनैना में आयोजित आजसू केंद्रीय समिति की बैठक में पहुंचे सरायकेला खरसावां जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने उस समय बैठक को रोचक कर दिया जब इंडिया गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष एवं उनके समर्थकों को आजसू पार्टी में शामिल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। जिसके लिए उन्होंने जिले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सनी सिंह की राजनीतिक गतिविधियों से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित माना एवं आजसू पार्टी के विचारों और केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी के कार्यशैली से अपने आप को प्रभावित बताया है।
आयोजित कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के द्वारा सभी नए सदस्यों को आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडिह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,गोमिया विधायक लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ,पूर्व मंत्री सह केन्द्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस , पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, पूर्व विधायक गणेश गंजू,केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो , केन्द्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या ,केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ,केन्द्रीय सचिव जसबीर सिंह ,केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नंदू पटेल ,यूथ आजसू प्रदेश संयोजक सह कोल्हान प्रभारी अमित महतो मौजूद रहे। बताया गया की केन्द्रीय समिति के बैठक में सभी केन्द्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया । जहां आजसू सुप्रीमो एवं तमाम केंद्रीय स्तर के सदस्यों ने सरायकेला-खरसावां के युवा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह को साधुवाद एवं बधाई दिया। उन्होंने बताया है की यह श्री सनी सिंह के राजनीतिक जीवन की एक बड़ी सफलता है। वहीं दूसरी ओर सरायकेला खरसावां के युवा आजसू जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने सभी अभिभावक तुल्य सदस्यों एवं आजसू सुप्रीमो का आभार प्रकट करते हुए बताया है कि पूरे झारखंड में युवाओं के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ और सिर्फ आजसू है। उन्होंने तमाम युवाओं से अपील की है कि राजनीति में हिस्सा लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आजसू का ही दमन थामें। राजद से आए सदस्यों में सरायकेला राजद जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह के अलावे गौरव मिश्रा, गोलू यादव, अरमान सिंह,प्रेम पांडे, धनवीर सिंह एवं सैकड़ो सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।