वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
1 min read
JAMSHEDPUR : हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी का तड़के सुबह निधन हो गया। कल उनको दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रम्हानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उनके निधन से पूरे पत्रकार जगत व उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है। करीब 30 वर्षों से शमीम जी पत्रकारिता जगत से ज़ुड़े हुए थे।