June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

पंचतत्व में विलीन हुए वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई। पूर्व सीएम, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने किये अंतिम दर्शन

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, राम मंदिर शिला पूजन के सदस्य एवं राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाले टेल्को निवासी मैनेजर प्रसाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पूर्व, टेल्को स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत पार्टी के नेताओं ने पार्थिव शरीर को पार्टी के ध्वज से सम्मान करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास ने परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मैनेजर प्रसाद के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ता को खो दिया है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उनका निधन पार्टी व सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति है जिसकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। उनके आवास पर अंतिम दर्शन को आने वाले सभी लोगों की आंखें नम थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।

स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव कुमार, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, बबलू गोप, अमरजीत सिंह राजा, पप्पू मिश्रा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.