June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं : अभिजीत सिन्हा

1 min read

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में USAID Nishtha PATH संस्था के राज्य प्रभारी अभिजीत सिन्हा ने मुलाकात कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट की। संस्था के राज्य प्रभारी अभिजीत सिन्हा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर संस्था द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि USAID Nishtha PATH संस्था ने अबतक राज्य के 129 स्वास्थ्य केंद्रों में 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने USAID Nishtha PATH संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा राज्य प्रभारी अभिजीत सिन्हा सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों ने महामारी से निपटने हेतु राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.