September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

मूर्तिकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों – केंद्रीय समिति

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक शहर के मूर्तिकार बंधुओं के साथ सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने की। बैठक में मूर्तिकारों की भावनाओं को समझते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। समिति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

इको-फ्रेंडली रंग और हल्की प्रतिमाओं पर जोर।

केंद्रीय समिति ने मूर्तिकारों से आग्रह किया कि प्रतिमाओं में हानिकारक केमिकल, प्लास्टिक युक्त पदार्थों का उपयोग न करें और केवल इको-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करें। साथ ही, मूर्तियों को हल्का बनाने की सलाह दी गई ताकि विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की समस्या न हो। दुर्गा माता की प्रतिमाओं को पीछे से साड़ी या कपड़े से ढकने पर भी विशेष बल दिया गया।

मजबूत संगठन बनाने पर सहमति।

बैठक में मूर्तिकारों ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों को सामने रखा और धार्मिक अवसरों पर मूर्तियां बेचने के लिए सुरक्षित और निर्धारित स्थल उपलब्ध कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष ने मूर्तिकारों की स्थिति सुधारने के लिए एक मजबूत संगठन बनाने की बात कही। इस पर सहमति जताते हुए मूर्तिकारों ने जल्द ही संगठन का गठन कर उसका सरकारी निबंधन कराने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.