February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो , चार की मौत तीन, घायल

1 min read

हजारीबाग : हजारीबाग के चरही घाटी में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो पलट गई । स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग लोग गंभीर ही रूप से घायल हो गए।मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं।

स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूजा के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे था। यह घटना सुबह 6:30 बजे चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुई है। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में चरही घाटी यूपी मोड़ के पास हुई जब डिवाइडर में जोरदार टक्कर होने के कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जिसके कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां तक की पूजा के लिए रजरप्पा मंदिर में बकरी को ले जा रहे थे जिसकी भी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ आई। कड़ी मस्कत के बाद पुलिस ने मृतकों तथा घायल लोगों को स्कॉर्पियो से निकला। पास के ही सदर अस्पताल हजारीबाग में घायलों को इलाज के लिए भेजा गया वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया। मित्र को तथा घायल लोगों के नाम अभी तक पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.