June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

संत जेवियर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

जमशेदपुर : संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल के प्रांगण में बच्चों में उन्नत एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से सभी विषयों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा एक से कक्षा दस के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘करके सीखो’ नीति पर किया गया। स्कूल की ट्रस्टी लूसी सिंह ने बताया कि बच्चों में अभिनव सोच विकसित करने और उनका विज्ञान एवं अन्य विषयों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको इस तरह की गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। स्कूल के इन बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। बच्चों ने अपने मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही दिवाली के अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार किए गए दियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अभिभावकों ने बच्चों के प्रतिभाओं की सराहना करते हुए दियों की खरीददारी की, जिससे प्राप्त धनराशि को अनाथालय में दान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.