November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

सरयू राय ने राज्यपाल से की मुलाकात, फिर उठाया राज्य में हो रहे अवैध माइनिंग का मामला

राँची : झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू लगभग 6 वर्षों से झारखंड में राज्यपाल रही हैं अब इनके जगह पर दूसरे राज्यपाल केंद्र सरकार ने नियुक्त किया है जिसके बाद राज्य के राजनीतिक प्रशासनिक न्यायपालिका से संबंधित लोग लगातार उनसे मुलाकात कर उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं

मीडिया को जानकारी देते सरयू राय

इसी क्रम में आज निर्दलीय विधायक सरयू राय ने महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान उन्होंने कहा है 6 वर्षों के कार्यकाल में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के सभी लोगों से संबंध मधुर रहे हैं बहुत सारे काम झारखंड के लिए उन्होंने किए हैं साथ ही उन्होंने कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तबके की लापरवाही से बराबर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अवगत कराते रहा हूं। वही राजभवन से निकलने के क्रम में सरयू राय ने कहा राज्य में अभी भी कई जिलों में अवैध माइनिंग का काम चल रहा है जिसकी जानकारी मैंने पहले भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को दिया है अवैध माइनिंग को लेकर मुझे जहां भी जाना होगा मैं जाऊंगा ताकि मैं अपने आप को सही साबित कर सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.