October 21, 2025

NEWS TEL

NEWS

युगांतर भारती के जरिए सरयू राय ने किया करोड़ो रुपए का फर्जीवाड़ा – देवेन्द्र सिंह


जमशेदपुरः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव मैदान में पटकनी देने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय पर भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह ने करोड़ो रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मंत्री रहते सरयू राय ने करोड़ो का घोटाला किया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में रजिस्टर्ड एनजीओ युगांतर भारती, जिसे सरयू राय संचालित है का बिहार में रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। इसके बावजूद झारखंड में भाजपा के शासन काल में मंत्री रहने के दौरान सरयू राय ने अपने एनजीओ को करोड़ो रुपए का फर्जी तरीके से लाभ दिलाया है। देवेन्द्र सिंह ने उक्त आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने सरयू राय से भी इस पूरे मामले में जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.