July 24, 2025

NEWS TEL

NEWS

महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए सारथी ने शुरू किया नया अभियान।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था सारथी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है। संस्था की संचालिका पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन और ग्रूमिंग सेवाओं के अलावा स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी जागरूकता के लिए प्रशिक्षित करना है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

झुग्गी-बस्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार पर भी जोर

पूजा अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सारथी संगठन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए भी कार्य कर रहा है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और हिंदू धर्म की मूलभूत शिक्षाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनमें गर्व, समझ और अपनी पहचान के प्रति जागरूकता विकसित हो।

सारथी पहले भी कर चुका है कई सामाजिक कार्य

गौरतलब है कि सारथी संगठन इससे पहले भी नदी सफाई अभियान, डेंगू रोधी फॉगिंग, राशन वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर जैसे कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। संगठन का लक्ष्य है एक ऐसा समाज बनाना, जहाँ हर महिला और बच्चा सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। संस्था ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने और सशक्त एवं समावेशी भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.