November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

भगवान बिरसा को नमन करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया व शहीदों को देश की आजादी का पहला नायक बताया

1 min read

जमशेदपुर : स्थापना दिवस पर सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता भगवान बिरसा मुंडा को माला पहनाया, वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू ने भी भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। जहा मंत्री ने कहा 1857 के विद्रोह के पहले झारखंड के विरो का इतिहास है पहले ही अंग्रेजो से लड़ाई लड़ अंग्रेजो का खजाना लूट चुके थे मगर इतिहासकारो ने हमारे झारखंड के विरो को स्थान नही दिया है। झारखंड स्थापना दिवस है साथ ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी। पूरे राज्य में एक साथ दो- दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक ओर जहां राज्य का 21 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी बड़े धूमधाम से मनायी जा रही है। इधर जमशेदपुर में स्थापना दिवस समारोह से पहले राज्य के मंत्री सहित तमाम आलाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल- माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा पर सुबह से ही प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ भगवान बिरसा के अनुयायी एवं राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने अपने श्रध्दा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर मौजूद राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने धरती आबा भगवान बिरसा को नमन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के अमर शहीदों को देश की आजादी का पहला नायक बताया और कहा बाबा तिलका माझी से लेकर धरती आबा भगवान बिरसा तक आजादी की लड़ाई के महान नायक रहे और देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान जिले के उपायुक्त सहित तमाम आलाधिकारियों ने भी धरती आबा की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.