February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

एनएसयूसीआई में राम के नाम को लेकर कोहराम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई को लेकर एक बड़ा विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ देश में कांग्रेस पार्टी राम के नाम पर राजनीति रोटी सेकने में लगी है तो वही जमशेदपुर एनएसयूसीआई में राम के नाम को लेकर कोहराम मचा हुआ है। संगठन के पुराने नेता प्रशांत कुमार का कहना है कि मै पिछले कई सालों से अपना योगदान एनएसयूआई में देता आया। बीते दिनों मेरे कई सहयोगियों ने श्री राम का नारा लगाया। लेकिन एनएसयूआई अध्यक्ष रोज तिर्की द्वारा। संप्रदायिक रूप देते हुए माहौल खराब किया गया है। राम मेरे आदर्श हैं और वह हमेशा हमारे आदर्श रहेंगे। वह चाहे तो मुझे पार्टी से निकाल दे लेकिन राम मेरे रग रग में बसे हुए हैं। हमारा संविधान इस बात की गवाही देता है कि अपने धर्म के अनुरूप पालन कर सकते हैं। और मुझे नहीं लगता कि श्रीराम के नारा से किसी भी धर्म संप्रदाय को ठेस पहुंचा होगा। आपको बताते चलें संगठन में जिन छात्रों को निष्कासित किया गया है उन लोगों ने प्रदेश पदाधिकारियों को पत्र लिखकर जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कि आगे क्या होता है और पार्टी क्या निर्णय लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.