March 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की पैनी नजर

1 min read

राँची: स्वतंत्रता दिवस को लेकर केंद्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में रांची रेल मंडल में भी विशेष सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मंडल के तमाम रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। तो वहीं रंग में किसी भी तरीके का भंग ना डले, इसे लेकर देशभर में सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर देश के तमाम राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसी कड़ी में रांची रेल मंडल में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई कदम उठाए गए हैं। तमाम ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की जांच हो रही है। श्वान दस्ता लगातार प्लेटफार्म का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ आरपीएफ कि मेरी सहेली की टीम भी लगातार स्टेशनों पर गश्ती कर रही है। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवनीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष रेलवे स्टेशनों को भी इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अलर्ट पर रखा जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी रांची रेलवे स्टेशन के साथ-साथ हटिया और अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए रांची रेल मंडल के सुरक्षाकर्मी और आरपीएफ की टीम मुस्तैद है। कंट्रोल रूम से रेलवे स्टेशनों की निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं लगातार लगेज स्कैनर से सामानों की जांच भी हो रही है। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए लगातार आरपीएफ की टीम निरीक्षण कर रही है। वहीं रेलवे ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग की टीम तैनात किए गए हैं। समय-समय पर पटरियों पर भी पेट्रोलिंग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.