June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर वासियों को 10 हज़ार कपड़े का थैला निशुल्क प्रदान करेगा रोटी बैंक

जमशेदपुर: जमशेदपुर समूह से जुड़ी महिलाएं आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है, उक्त बातें जेएनएसी की फिल्ड अफसर संपूर्णा माधुरी ने छाया नगर मे रोटी बैंक के माध्यम से आयोजित स्वयं सहायता समूह की एक बैठक मे कहीं। उन्होने कहा कि ग्रुप से जुड़ी महिलाएं को सरकार द्वारा एक लाख का लोन दिया जा रहा है, जिससे वे स्वयं का रोजगार आरंभ कर सकती है। उन्होने सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा थे, उन्होने कहा कि रोटी बैंक अगले सप्ताह से प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा तथा शहर वासियों को 10 हज़ार कपड़े का थैला निशुल्क प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि थैले की सिलाई ग्रुप की महिलाएं ही करेंगी। उन्होने बताया कि आने वाले समय मे काफ़ी किफायती दर पर लोगो को थैला मुहैया कराया जायेगा औऱ प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण किया जायेगा।

उन्होने बताया कि इससे बहनों को रोजगार भी उपलब्ध होंगे। महिला समूह की चार ग्रुप से जुड़ी चालीस महिलाओं ने बैठक मे भाग लिया जिनमे मुख्य रूप से सुमित्रा कुमारी, नेहा मुखी, पूजा देवी, सीमा देवी, पूनम कुमारी, मंजू शर्मा, उर्मिला देवी, माया देवी,रिंकी नाग, पुनिया देवी, सरोज देवी, प्रियंका देवी, शोभा देवी, रुमा देवी, गीता देवी सहित अनेक महिला सदस्यों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.