February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा एवं उनकी टीम ने जरूरतमंद बच्चों एवं उनके अभिभावकों के संग होली मना कर उन्हें आनंदित कर दिया

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) छायानगर, चंडीनगर, कल्याणनगर, एवं भुइयाडीह के आसपास क्षेत्र के स्लम एरिया के बच्चे एवं उनके अभिभावक होली मिलन समारोह मे शामिल हुए | सैकड़ो बच्चों एवं अभिभावको को अबीर लगा कर उन्हें दही बड़ा, मालपुआ एवं मिठाईया खिलाई गयी | इस अवसर पर संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत है, अधर्म पर धर्म की जीत है | यह खुशी, आनंद, प्रेम और एकता का प्रतीक है। इसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए और बुराई को छोड़ अच्छाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए | एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान का आदान-प्रदान करना चाहिए ।

आज के होली मिलन कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ रीना दास, शंकर दत्ता, सालावत महतो, अभिजीत चंदा, गुरूमुख सिंह, शुभश्री दत्ता, मंजू शर्मा, सुमित्रा कुमारी, रिमझिम, रिंकी, सीमा देवी, अंजू देवी सोमवारी, संजू देवी सहित काफ़ी संख्या मे बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.