जमशेदपुर में रोज़ी किन्नर ने की मां मंगला की पूजा
                न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर के टोइला डूंगरी में मां मंगला की पूजा संपन्न हुई। इस पूजा में शामिल होने हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजा जमशेदपुर के नामदा बसती निवासी रोज़ी किन्नर ने कराई। कठिन तप और आस्था रखते हुए रोज़ी किन्नर ने पूजा की। बता दें जमशेदपुर में “रोज़ी मां” के नाम से वे प्रसिद्ध हैं। रोज़ी किन्नर ने सभी के लिए मंगलकामना की। सभी खुश एवं सुख – समृद्ध रहें ये आशीर्वाद मांगा।