ROAD ACCIDENT : स्कूटी से रोड पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारा टक्कर, महिला पुलिस पर भड़की
जमशेदपुर : सिधगोडा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के समीप कटे हुए डिवाइडर के रास्ते स्कूटी पर सवार एक महिला रोड को पार कर रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे की महिला स्कूटी के साथ रोड पर गिर पड़ी। महिला का गाड़ी पूरी तरह टूट गया। और महिला को भी हाथ पैर में चोट आई है। महिला को धक्का मारने के बाद कार सवार फरार हो गया। महिला ने पुलिस वाले के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस का काम का लोगों की मदद करना लेकिन पुलिस ऐसा न करके कार वाले को मौके से भगाने का काम की अगर हम भरोसा करें भी तो किसपर करें समझ में नहीं आ रहा है। महिला विद्यापतिनगर के बगुननगर आदर्शनगर की रहने वाली है। महिला ने बताया की वो अपने बहन को ड्यूटी छोड़ने जा रही थी उसी वक्त ये घटना घटी।